लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर निंदा की है। राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री @narendramodi एवं ग्रह मंत्री @AmitShah जी के प्रति #RahulGandhi की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है। लोकतंत्र में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, किंतु इस प्रकार की शब्दावली सभ्य राजनीतिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।
जिनके नेतृत्व में भारत की अखंडता को चुनौती देने वाली शक्तियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई की गई, उनके प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग गंभीर प्रश्न खड़े करता है। क्या देश की सुरक्षा और एकता को सुदृढ़ करने वाले प्रयासों को इस तरह कमतर आंकना उचित है, या फिर उन नीतियों पर विचार होना चाहिए जिन्होंने पिछली चुनौतियों को दूर कर देश को मजबूत बनाया?
देश की सजग जनता सब देख रही है और हर पहलू को भली-भांति समझती है। राहुल गांधी इस अनुचित टिप्पणी पर तत्काल माफी मांगें!
















































