7 करोड़ की लूट को लेकर स्वर्णकार समाज में आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0
17
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नैनवां ,बूंदी  | (मनोज कुमार योगी)। झालावाड़ जिले के सारोला कलां में स्वर्णकार व्यवसायी महेश सोनी के यहां हुई करीब 7 करोड़ रुपये की लूट की घटना को लेकर स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना में लगभग 1 किलो सोना और 140 किलो चांदी के जेवरात लूटे जाने की बात सामने आई है।

इस घटना के विरोध में सोमवार को स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत समिति नैनवां में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नैनवां उपखंड अधिकारी को दिया गया।

जल्द गिरफ्तारी की मांग

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. दीक्षांत सोनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यह घटना राजस्थान की सबसे बड़ी लूट वारदातों में से एक है। समाज ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

प्रशासन को चेतावनी

प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि पुलिस जल्द मामले का खुलासा नहीं करती है, तो पूरे प्रदेश का स्वर्णकार समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने इसे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष नारायण सोनी, बालकिशन सोनी, अटल सोनी, पुरुषोत्तम सोनी, गणेश सोनी, लोकेश सोनी सहित कई पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि व्यापारी वर्ग की सुरक्षा पर गंभीर प्रहार है, और इसका जल्द खुलासा आवश्यक है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here