सेवा सेतु अभियान आज से, किशनगढ़-रेनवाल के 35 वार्डों में लगेंगे विशेष शिविर

0
14
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

16 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सामुदायिक भवन में होंगे शिविर

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
किशनगढ़-रेनवाल। (नवीन कुमावत)

नगर पालिका मंडल की ओर से ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ बुधवार से शुरू होगा। अभियान के तहत 7 से 16 अक्टूबर तक शहर के सभी 35 वार्डों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं और सरकारी सेवाओं से जुड़े आवेदनों का मौके पर निस्तारण करेंगे।

नगर पालिका ईओ सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शिविरों में शहर की सफाई, सीसी व डामर सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क, स्ट्रीट लाइट की दुरुस्ती तथा अंधेरी-सुनसान सड़कों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने जैसे कार्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

इन सेवाओं के लिए कर सकेंगे आवेदन

शिविरों में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, नामांतरण, निर्माण अनुमति, उपविभाजन-पुनर्गठन, 90ए, यूडी टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, पीएम आवास योजना तथा नल-बिजली एनओसी से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे।

इसके अलावा अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के आवेदन भी प्राप्त कर पात्र मामलों में स्वीकृति की कार्रवाई की जाएगी।

सभी शिविर नगर पालिका स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होंगे।

वार्डवार शिविर कार्यक्रम

तारीख वार्ड
7 अक्टूबर 1 से 4
8 अक्टूबर 5 से 8
9 अक्टूबर 9 से 12
10 अक्टूबर 13 से 16
12 अक्टूबर 17 से 20
13 अक्टूबर 21 से 24
14 अक्टूबर 25 से 28
15 अक्टूबर 29 से 32
16 अक्टूबर 33 से 35

नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित वार्डों के लोगों से निर्धारि

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here