भरतपुर में आज से शुरू हुआ ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ 

0
9
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 बीडीए शिविर में सुनी जा रही नागरिकों की समस्याएं

7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगी प्रकरणों की सुनवाई

भरतपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर भरतपुर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से बुधवार से ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ की शुरुआत की गई। बीडीए कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया ने किया। अभियान के तहत 7 से 16 अक्टूबर तक अलग-अलग कॉलोनियों और क्षेत्रों के नागरिकों के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। पात्र मामलों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास रहेगा।

बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बीडीए क्षेत्राधिकार में आने वाली कॉलोनियों के नागरिकों को विभिन्न कार्यों और प्रकरणों के लिए सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराना है। इसके लिए नागरिक अपने आवेदन और समस्याएं लेकर शिविर में पहुंच सकते हैं।

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगी सुनवाई

शिविर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक नागरिकों के आवेदन और प्रकरण लिए जाएंगे। संबंधित अधिकारी प्रकरणों की सुनवाई कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे। पात्र मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया जा रहा है।

अभियान के तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग कॉलोनियों और क्षेत्रों के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं 16 अक्टूबर को बीडीए क्षेत्राधिकार की सभी कॉलोनियों के शेष आवेदकों के लिए शिविर लगाया जाएगा।

पहले दिन इन क्षेत्रों के प्रकरणों की सुनवाई

अभियान के पहले दिन ओमजी सिटी, बौद्ध विहार, शेर सिंह नगर, इंद्रा नगर, तिलक नगर फेज-8, जसवंत नगर, हीरादास का नगला, जसवंत नगर फेज-10, सेवर कलां, सुजान वाटिका, एसपीजेड योजना और गिरिश विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की गई।

बीडीए की ओर से अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने लंबित प्रकरणों और समस्याओं के समाधान के लिए सीधे अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है।

- Advertisement -
Previous articleपूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह परिहार का निधन, डग क्षेत्र में शोक की लहर
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here