लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर “रेनवाल मैराथन” कल
— नगरपालिका से सिटी पार्क तक होगी मैराथन
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आर.एन. नोवाल फाउंडेशन एवं रेनवाल मैराथन आयोजन समिति के के तत्वावधान में रविवार 23 अगस्त को एक विशाल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन सुबह 6 बजे नगर पालिका से शुरू होकर सिटी पार्क, सरकारी अस्पताल के पास समाप्त होगी।
मैराथन में प्रतिभागी तीन किलोमीटर की दौड़ में शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आयोजन समिति ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रथम 500 पंजीकृत प्रतिभागियों को टी शर्ट निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इनमें 250 पुरुष एवं 250 महिला प्रतिभागी शामिल होंगे। मैराथन में भाग लेने वाले सबसे अधिक उम्र के पुरुष धावक एवं सबसे अधिक उम्र की महिला धाविका को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। वहीं
मैराथन के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया के माध्यम से सर्वाधिक लोगों तक पहुंच बनाने वाले “बेस्ट क्रिएटर” को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। मैराथन में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।



















































