उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने नांगल खोडिया में स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया

0
121
- Advertisement -
बहरोड़-उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बहरोड़ (अलवर)। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने  बहरोड़ उपखंड के नांगल खोडिया गांव में नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री व अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव, बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव, मोहित यादव, प्रधान सरोज यादव, बस्तीराम यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में हरियाणा बैरवा महासभा के अध्यक्ष राधेश्याम गोमा, अतिरिक्त महामंत्री दिल्ली डॉ. नाथू लाल लोटवाड़ा, प्रधान नंद राम ओला सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए।
ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा का जोरदार स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नए स्वास्थ्य केंद्र से आस-पास के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here