100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद (गौतम शर्मा)। जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरज में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण रेलमगरा बीसीएमओ डॉ. राजेंद्र चौधरी ने किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. चौधरी ने शिविर की व्यवस्थाओं और अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित आशा सहयोगिनियों, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की भावना के अनुरूप मरीजों को नियमित दवा सेवन, पोषण किट के उपयोग और संतुलित आहार के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

105 लोगों की हुई जांच

शिविर में लगभग 105 लोगों के चेस्ट एक्स-रे कर संभावित टीबी रोग की जांच की गई। इससे संभावित मरीजों की पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर कुरज चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक टिकीवाल, रेलमगरा बीपीएम प्रकाश रेगर, एसटीएस महावीर पंचोली, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर मनीष सुखवाल, सीएचओ सुनील खटीक, लैब टेक्नीशियन हेमंत वर्मा, रेडियोग्राफर संतरा सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शिविरों से टीबी की समय पर पहचान संभव होती है और “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here