राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) मकराना का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

0
44
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 नई कार्यकारिणी का गठन

पंकज सिंह बने अध्यक्ष, अर्जुनराम गांधी सचिव निर्वाचित

नागौर/मकराना (प्रदीप कुमार डागा) । राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा मकराना का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी का पुनर्गठन पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मकराना में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

अधिवेशन की पूरी निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी छोटूराम बाजडोलिया एवं पर्यवेक्षक मुक्ताराम मामडोली के सानिध्य में लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराई गई।

नई कार्यकारिणी की घोषणा

चुनाव अधिकारी छोटूराम बाजडोलिया द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए—

  • अध्यक्ष: पंकज सिंह
  • मंत्री (सचिव): अर्जुनराम गांधी
  • संरक्षक: अब्दुल मन्नान
  • सभाध्यक्ष: कैलाश जांगिड़
  • उप सभाध्यक्ष: चन्द्रकान्ता गोस्वामी
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: भंवर सिंह
  • उपाध्यक्ष: महेंद्र सैन (शहरी), दौलाराम (ग्रामीण), महिमा चौधरी (महिला)
  • कोषाध्यक्ष: मुकेश सिंह
  • प्रवक्ता: मोहम्मद रिजवान
  • संयोजक संघर्ष समिति: मुकेश दौलिया
  • सह संयोजक: गंगाराम मेघवाल
  • संगठन मंत्री: टीकम दाधीच, हनुमान बाबल
  • कार्यालय मंत्री: श्रीराम चौधरी
  • संयुक्त मंत्री: मोहम्मद इमरान, मंजू चौधरी, शाहनवाज हुसैन
  • कार्यकारिणी सदस्य: लक्ष्मी मेघवाल, चित्रा खत्ती, मातादीन सिंह, दशरथ गौड़, सुरेंद्र सिंह चौहान, जयराम, भारताराम भाकर, रमेन्द्र मीणा, शिवराज सिंह, गीता चौधरी, मुकेश आर्य सहित अन्य सदस्य

शिक्षकों के मुद्दों पर हुई चर्चा

अधिवेशन के दौरान वक्ताओं ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही संगठन की भूमिका, शिक्षक हितों की रक्षा और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में चेतन राजपुरोहित, रामनिवास किरडोलिया, अब्दुल रऊफ, मगनीराम, रामदेव पारीक, नील कंवर एवं मोहम्मद यूसुफ नकवी सहित कई वरिष्ठ प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

समापन पर हुआ सम्मान और संकल्प

समापन अवसर पर सभी शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। अंत में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here