नागौर के जड़ा तालाब स्थित शनिदेव मंदिर में 16 मई को जन्मोत्सव

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्री शनिदेव जन्मोत्सव पर होंगे भव्य धार्मिक आयोजन, भजन संध्या व झांकियों का होगा प्रदर्शन

नागौर (प्रदीप कुमार डागा) । शहर के जड़ा तालाब स्थित श्री नवग्रह शनिदेव मंदिर में 16 मई 2026, शनिवार को श्री शनिदेव जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 15 मई को नवग्रह पूजन और हवन के साथ की गई। इसके बाद 16 मई को विशेष पूजा-अर्चना, कलश यात्रा और महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। रात्रि में विशाल जागरण का भी आयोजन रखा गया है।

संतों के सानिध्य में होगा आयोजन

नवग्रह शनिदेव मंदिर के पुजारी चिमनाराम भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में संत सानिध्य के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णगिरि महाराज सहित कई संत-महात्मा उपस्थित रहेंगे।

भजन संध्या और झांकियों से सजेगा आयोजन

इस अवसर पर भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकार दिनेश नागौरी, दीपक गेहलोत, अनु शेखावत, महेश डारा एवं अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही जोधपुर की मामा-भाण बुढ़राज एंड पार्टी द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक भाग लेने की अपील

आयोजन स्थल श्री नवग्रह शनिदेव मंदिर, जड़ा तालाब, नागौर रहेगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here