लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर। रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक
साल की सबसे बड़ी एकादशी के अवसर पर महिला मंडल द्वारा मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 12 घंटे तक निरंतर सेवा कार्य किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों को शरबत, ठंडा पानी, बूंदी का रायता, बिस्कुट, नमकीन तथा छोटे बच्चों के लिए जूस की बोतलों का वितरण किया गया।
अखिल भारतीय सर्व धर्म महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किरण क्रांति फेडरेशन की अध्यक्ष डॉ. अनीता परिहार ने बताया कि सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल द्वारा लगातार सामाजिक और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में अभिलेश वडेरा, ममता भल्ला, योगिता टाक, देवेंद्र कच्छावाहा, गोपाल सांखला, उषा सोनी, कुसुमलता, रेखा वर्मा, रघुबाला गहलोत, इंदु सोलंकी, दुर्गा चौहान, संतोष गहलोत, शशि कच्छावाहा, सपना गोटी, बसंती सेन, मीनाक्षी देवड़ा, आशा कच्छावा, मधु, वनिता गहलोत, शशि गुप्ता, जीवनलता गहलोत, सीमा गहलोत एवं दीपक प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए थेरेपी सेंटर भी संचालित किया गया, जहां लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई।
डॉ. अनीता परिहार ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी भामाशाहों, सहयोगकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा के ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।















































