आयुर्वेद डॉ. रामसहाय बेरवा ने  आयुष चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

टोंक/पीपलू। क्षेत्र के आमजन को बेहतर एवं सुलभ आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आयुर्वेद विभाग टोंक के उपनिदेशक डॉ. रामसहाय बेरवा ने पीपलू क्षेत्र का दौरा कर राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय एवं निर्माणाधीन नवीन भवन का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. बेरवा ने राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय तथा क्षेत्र में संचालित शहरी सेवा शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयों, उपचार सुविधाओं तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई जाएं।

दौरे के दूसरे चरण में उपनिदेशक ने चिकित्सालय के निर्माणाधीन नवीन भवन का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

डॉ. बेरवा ने कहा कि निर्माण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा में भवन का कार्य पूरा किया जाए, ताकि जल्द से जल्द चिकित्सालय को नए एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में स्थानांतरित कर क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक टोंक डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. विमल कुमार जैन, कंपाउंडर राजेश कुमार सैन सहित चिकित्सालय के अधिकारी, चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here