लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में जिले की चौसला तहसील मालपुरा में 19 फरवरी 2026 को प्रस्तावित प्रथम आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन से पूर्व समाज के युवक–युवतियों का परिचय सम्मेलन 14 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। समिति के सदस्यों ने रविवार को चौसला गांव में स्थल की साफ–सफाई शुरू कर दी।
समाज के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार जांगिड़ ने बताया कि परिचय सम्मेलन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिक से अधिक युवक–युवतियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। परिचय सम्मेलन की संपूर्ण जिम्मेदारी समिति को सौंपी गई है।
कार्यक्रम का समय-सारणी:
-
गणेश पूजन: सुबह 10:15 बजे
-
युवक–युवती परिचय सम्मेलन: सुबह 12:15 बजे
-
सामाजिक सम्मेलन: दोपहर 1:15 बजे
सम्मेलन की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ करेंगे। बैठक में प्रधान लालाराम गोठवाल, अध्यक्ष ओमप्रकाश आसल्या, कोषाध्यक्ष नाथूलाल बरड़वा, महामंत्री रामबाबू आसल्या, किशनलाल, सुमित, प्रह्लाद भराणिया, गणेश, सीताराम, दौलतराम, कानाराम, दिनेश चैनपुरा सहित समाज बंधु उपस्थित रहे।






















































