- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
आज विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर में फूल उत्कृष्टता केन्द्र, रणथंभौर सर्किल के पास स्थित दशहरा मैदान के सामने आयोजित SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) बैठक में सहभागिता कर मतदाता सूची से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि SIR प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित, विश्वसनीय और अद्यतन बनाना है। इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी न रहे। यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत, पारदर्शी व सहभागी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। उनके सहयोग से यह विशेष अभियान और अधिक प्रभावी तथा सफल बन पाया।

