डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने किया PK TIMES का ऐप लॉन्च, डिजिटल दुनिया में नई शुरुआत

0
122
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। राजस्थान की खबरों की दुनिया में PK TIMES ने डिजिटल क्षेत्र में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए अपना मोबाइल एप लॉन्च कर दिया है। इस एप का लोकार्पण राजस्थान के डिप्टी सीएम Prem Chand Bairwa ने किया। इस मौके पर उन्होंने PK TIMES की निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि PK TIMES देश के गरीब, किसान, व्यापारी, युवा और महिलाओं की आवाज बनेगा। उन्होंने कहा कि यह मंच निष्पक्ष और सटीक खबरों के साथ शासन-प्रशासन और आम जनता के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा। साथ ही उन्होंने PK TIMES की पूरी टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अब मोबाइल पर मिलेगी राजस्थान और देश की हर बड़ी खबर

PK TIMES लंबे समय से राजस्थान की मजबूत आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। पहले यूट्यूब चैनल और फेसबुक प्लेटफॉर्म के जरिए दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलने के बाद अब मोबाइल एप के जरिए खबरों को और तेज़ व आसान तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

इस एप पर पाठकों और दर्शकों को राजनीति, अपराध, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय खबरों के साथ-साथ राजस्थान की संस्कृति, विरासत और सियासत से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

“लोक टुडे” ई-पेपर भी हुआ डिजिटल

एप लॉन्च के साथ ही PK TIMES का हिंदी अखबार ‘लोक टुडे’ भी अब डिजिटल रूप में उपलब्ध होगा। इस ई-पेपर में राजनीति, अपराध, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों के अलावा आर्थिक और व्यापार समाचार, शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, बॉलीवुड, विचार और संपादकीय समेत कई महत्वपूर्ण विषयों की खबरें प्रकाशित की जाएंगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

एप लॉन्चिंग के इस कार्यक्रम में चैनल डायरेक्टर पीके बृजवाल, संपादकीय सलाहकार नीरज मेहरा, अंबेडकर अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट हितेश  राही , सीनियर रिपोर्टर प्रमोद कुमार, मनोहर सिंह खोखर, वीडियो जर्नलिस्ट गिरिराज सोलंकी और भारत शर्मा सहित टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।

PK TIMES का कहना है कि वह आगे भी निडर, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के जरिए उन मुद्दों को सामने लाने का प्रयास करेगा, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here