डग में विधायक कालूराम मेघवाल का सम्मान समारोह आयोजित 

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डग (झालावाड़) । डग में आयुर्वेद विभाग, कर्मचारी संघ एवं पेंशनर समाज के तत्वावधान में विधायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कालूराम मेघवाल शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक कालूराम मेघवाल का शाल एवं साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

डग में ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय की मिली स्वीकृति

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कालूराम मेघवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि डग में ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। साथ ही चिकित्सालय निर्माण के लिए 3 बीघा भूमि का आवंटन भी किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र में बेहतर एवं सुलभ आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों का जताया आभार

विधायक ने इस सौगात के लिए भजन लाल शर्मा, वसुन्धरा राजे, दुष्यंत सिंह तथा प्रेम चंद बैरवा का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और भविष्य में क्षेत्रवासियों को और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह तिसाई, पूर्व जिला मंत्री तुफान सिंह, पूर्व सरपंच रतनलाल राठौर, मोहन लाल सोनी, लालचंद भावसार, प्रेम प्रेमी, बद्रीलाल सोनी, मोहनलाल भावसार, सूरत सिंह चौकड़ी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह गुनाई, मंडल महामंत्री सुनील व्यास सहित भाजपा कार्यकर्ता, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारी, पेंशनर समाज के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here