“स्वच्छता ही सेवा“ पखवाड़ा स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय प्रांगण में किया श्रमदान

0
87
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज

भीलवाड़ा। (विनोद सेन) सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “स्वच्छता ही सेवा“ पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय प्रांगण में श्रमदान किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि हमारी वसुंधरा को सुंदर, स्वच्छ और हरा भरा रखना हमारा कर्तव्य है। हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए।

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी रीना सालोदिया तथा कृष्ण कुमार मीना के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित की तथा पुस्तकालय भवन के आसपास उगी कंटीली झाड़ियां को साफ किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here