- Advertisement -

सिरोही।( तुषार पुरोहित वरिष्ठ संवाददाता ) स्वरूपगंज थाना इलाके में एक युवक ने युवती पर प्राण घातक हमला कर दिया। बताया जा रहा है की धारदार नुकीली वस्तु से युवती पर हमला किया। हमले में युवती हुई बुरी तरह से घायल हो गई ।घटना की सूचना पर सरूपगंज SHO कमलसिह राठौड़ मय जाब्ता मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।
सरूपगंज के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास की बताई जा रही है घटना। सुरकान थाना अधिकारी कमल सिंह ने बताया कि युवती ट्यूशन से घर जा रही थी इस दौरान मौका देखकर युवक ने उसे पर नुकीले पेचकस से हमला कर दिया। फिलहाल युवती को इलाज के लिए सिरोही रेफर कर दिया है ,जहां उसका इलाज जारी है। सगाई से जुड़े किसी विवाद को लेकर युवक युवती के फोन पर बोलचाल हुई थी।
- Advertisement -





















































