- Advertisement -

कोटा I पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने राजस्थान के कोटा, बारां, झालावाड़ जिले के बाढ़ पीड़ित इलाकों का हवाई सर्वे किया और अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की समुचित मदद के निर्देश दिए I इस दौरान उनके बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद रहे I राजे ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर वस्तु स्थिति पर चिंता जाहिर की और प्रशासन से फीडबैक ले लिया साथी अधिकारियों से कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों की समुचित मदद होनी चाहिए उन्हें किसी भी तरह के खाने पीने की परेशानी नहीं होनी चाहिए I

- Advertisement -













































