लंपी संक्रमण से गायों की मौत पर गहलोत सरकार गंभीर नहीं- पूनिया

0
81
- Advertisement -

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान में लंपी बीमारी से गायों की मौतों को लेकर कहा है कि राजस्थान सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जोधपुर ,बाड़मेर ,जैसलमेर, बीकानेर ,जालौर, सिरोही, सहित कई जिलों में लंबी बीमारी से लाखों गायों की मौत हो चुकी है और 10 लाख से अधिक गाय संक्रमित है। ऐसे में राज्य सरकार के स्तर पर लंपी बीमारी से रोकथाम के लिए रोजगार योजना की जरूरत है, लेकिन सरकार ने गायों को भगवान के भरोसे छोड़ रखा है।

लंपी बीमारी से गायों को बचाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर ना तो उचित प्रकार की सुविधा है और ना ही सरकार के पास वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। ऐसे में लाखों गाय मर चुकी है। जिनके शवों के निस्तारण के लिए सरकार जमीन भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। खुले में मृत गायों को फैकने से संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है । लंपी संक्रमण को रोकने के लिए उन्होंने सरकार से सभी जिलों में विशेष दल गठित करने, पशुपालन विभाग में लंबित भर्तियां पूरी हो ,पशुओं के लिए दवा की उचित व्यवस्था हो ।साथ ही पर्याप्त इलाज मिले, जिससे गांव सहित सभी पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here