भामाशाह ने की विद्यालय में पाठ्य सामग्री वितरित

0
133
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां,नागौर। राकेश शर्मा संवाददाता कस्बे के सथाना कलां रोड़ मार्ग पर स्थित गुर्जर वाली नाड़ी के पास राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में सुप्रीम फाउंडेशन के द्वारा कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को प्रत्येक बच्चे को चार – चार कॉपियां वितरित की गई। कुल 200 कॉपियां निशुल्क वितरण की गई। विद्यालय परिवार की तरफ से सुप्रीम फाउंडेशन वभामाशाह बजरंग लाल तापड़िया, महावीर प्रसाद तापड़िया का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया । इस मौके पर संस्था प्रधान हरिप्रसाद शर्मा व फाउंडेशन के बजरंग लाल तापड़िया महावीर प्रसाद तापड़िया सुप्रीमो फाउंडेशन जसवंतगढ़ अध्यापक सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा, रामनिवास खन्दोलिया, श्रीमती पूनम फरडोदा स्वयं सेविका श्रीमती सरोज छाबा व अभिभावक सहित विद्यालय स्टाफ विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here