पूर्व विधायक ने धरने पर पहुंच कर दिया समर्थन

0
265
- Advertisement -

सफाई कर्मियों ने झाड़ू हाथ मे लेकर शहर में निकाली रैली,7 वे दिन भी धरना जारी

नावां सिटी। मनीष पारीक वरिष्ठ संवाददाता वाल्मीकि समाज के 88 स्थाई व अस्थाई सफाई कर्मचारी बुधवार को 7 वे दिन भी धरने पर रहे। धरने के चलते शहर में जगह जगह कचरे के ढेर लग गए, आमजन को एकत्रित कचरे की बदबू से परेशानीयो का सामान करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भारतीय मजदूर सफाई कांग्रेस संघठन के तत्वाधान में बुधवार सफाई कर्मचारियों ने गोरज चोक से शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए हाथों में झाड़ू लेकर न्याय दो न्याय दो के नारे लगाते हुए रैली निकाली। सफाई कर्मी लगातार सरकार से आरक्षण नीति के तहत ली जाने वाली भर्ती के विरोध में हड़ताल पर है।

रैली नगरपालिका के सामने धरना स्थल पर समाप्त की गई। सफाई कर्मियों की हड़ताल को कांग्रेस के पूर्व विधायक ने नावा पहुच कर समर्थन दिया व कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितो के साथ है। ँआमज़न को विश्वास दिलाया कि घबराने की ज़रूरत नहीं है कांग्रेस पार्टी हमेशा दलित शोषित पीड़ित व किसान के साथ है। साथ ही मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि मैंने कुचामन को ज़िला बनाया पर वर्तमान विधायक की कमजोरी के कारण विधानसभा में कुचामन को ज़िला बनाने के प्रश्न पर संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिला।और ना ही क्षेत्र में विकास के और नए आयाम स्थापित हो इसके लिए कुछ किया है। सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष हीरालाल ने बताया कि वर्तमान में जो सफाई कर्मी लगे हुए है उन्हें स्थाई किया जाना चाहिए व अन्य पदों पर सफाई कर्मी कार्य कर रहे है उन्हें मूल कार्य मे लगाया जाना चाहिए। आज 7 दिन से सफाई कर्मी जो शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखता है व आंदोलन की राह पर चल रहा ओर सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक संदेश नही दिया जाना वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मियों के साथ भेदभाव को दर्शाता है। सरकार समय पर हमारी मांगे नही मानती है तो हम बड़ा उग्र आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here