खिलाड़ी लाल बैरवा का किया बैरवा समाज ने सम्मान

0
140
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बसेड़ी से कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा को राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बैरवा को एससी आयोग का अध्यक्ष बनाने पर समूचे एससी वर्ग ने तो सम्मान किया ही है।अखिल भारतीय बैरवा समाज के वरिष्ठजनों ने भी बैरवा का माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। उन्हें इस पद पर नियुक्त हिने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसके बैरवा, प्रभु लाल बैरवा बजरंग लाल रमन और के.के टाटीवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here