खारड़िया के ग्राम कासेड़ा में किया वृक्षारोपण

0
94
- Advertisement -

हरियालो राजस्थान’ के उपलक्ष में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत किया पौधारोपण

नावां सिटी। मनीष पारीख वरिष्ठ संवाददाता लोक टुडे न्यूज नेटवर्क शहर के नजदीकी ग्राम पंचायत खारड़िया के ग्राम कासेड़ा में ‘हरियालो राजस्थान’ के उपलक्ष में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत “एक पेड़ मां के नाम”थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी विश्वामित्र मीणा द्वारा की गई व मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच भंवरी देवी ने शिरकत की। एसडीम विश्वामित्र मीणा ने पर्यावरण के लिए पेड़ों का महत्व समझाया और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

सरपंच और एसडीएम ने विद्यालय में दो-दो पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की। उसके पश्चात विद्यार्थियों और स्टाफ ने विद्यालय परिसर में 30 पौधे लगाए। पूर्व में विद्यार्थियों को वितरित लगभग 300 पौधे उनके आवास व आसपास में लगाए गए। लगाए गए पौधों की जिओ टेकिंग के लिए स्टाफ व छात्र फील्ड में पहुंच कर जियो टेकिंग की। भामाशाह सुरेंद्र सिंह कासेड़ा ने भी विद्यालय पहुंचकर पौधारोपण कर आयोजन में भाग लिया व विद्यालय विकास पर चर्चा की । कार्यक्रम में गणमान्य ग्रामीण ,स्टाफ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन के पश्च्यात प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here