
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों पर जताया आक्रोश
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमंद। ( गौतम शर्मा) आज कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की पालना में राजसमंद जिला मुख्यालय पर भी कलेक्ट्री के सामने आरके गार्डन में कांग्रेस ने धरने का आयोजन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौर के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और अन्य सहयोगी संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे। सबने अपनी अपनी बात कहते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों पर जमकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि की राजनीति में आपसी मतभेद हो सकता है कार्यशैली में फर्क हो सकता है। लेकिन अपनी खीज मिटाने के लिए किसी बड़े नेता को इस तरह संबोधित करना यह राजनीति नहीं है।
जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ ने कहा की भाजपा नफरत की राजनीति करते हुए समाज को अलग-अलग समुदायों में बांटने का काम कर रही है।



















































