आज दोपहर बाद सफाई कर्मचारियों की झाड़ू डाउन हड़ताल

0
117
- Advertisement -

कुचामन शहर में चरमराएगी आज

कुचामनसिटी। (विमल परी विमल पारीक वरिष्ठ संवाददाता) कुचामन शहर में सफाई व्यवस्था आज दोपहर बाद से चरमरा सकती है। दरअसल कुचामनसिटी के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है , एसडीएम व नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन देकर आज दोपहर बाद सेझाड़ू डाउन’ करने की चेतावनी दी है।
संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष गोविन्द ने बताया कि कई शहरों में हड़ताल की शुरुआत भी हो चुकी है, सफाई कर्मचारी चाहते हैं कि 24 हजार 797 पदों पर होने वाली भर्ती मस्टररोल के आधार पर हो। सफाई कर्मचारी की बहाली में वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता दी जाए। हालांकि सरकार ने यह भर्ती मस्टररोल के आधार पर नहीं कराने का फैसला लिया था।

संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष गोविन्द ने बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती समझौते के तहत मस्टररोल के आधार पर ही कराई जानी चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक हमारा विरोध जारी रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आज गुरुवार दोपहर 12:00 बजे के बाद कुचामन शहर के समस्त सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

लॉटरी के आधार पर हो रही भर्ती का विरोध

कर्मचारियों ने कहा कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से प्रदेश के 186 निकायों में जो 24797 पदों पर सफाई कर्मचारी भर्ती लॉटरी के आधार पर वर्ष 2018 की तर्ज पर कराई जा रही है। इसका सभी पुरजोर विरोध करते हैं। भर्ती समझौते के तहत मस्टररोल के आधार पर ही कराई जाए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here