उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और सतीश पूनियां ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी के लिए मांगे वोट

0
83
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित रामजस कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित ‘मरुकांतार स्पंदन 2.0’ विद्यार्थी मिलन समारोह 2024 में भाग लिया।

समारोह में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां , एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल व क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा , रामजस कॉलेज के प्रिंसिपल अजय अरोड़ा के साथ ही यूनिवर्सिटी के अनेक युवा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

छात्रों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल छात्रों को एकजुट करते हैं, बल्कि भविष्य के नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं।

इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनावों में अध्यक्ष पद हेतु ऋषभ चौधरी ,उपाध्यक्ष पद हेतु भानु प्रताप सिंह , सचिव पद हेतु सुश्री मित्रविंदा कर्णवाल , संयुक्त सचिव पद हेतु अमन कपासिया को वोट देने का आह्वान किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here