लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सीकर। सीकर व्यापार संघ की साधारण सभा जिला अध्यक्ष दयाल सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अटल तिवारी को शहर अध्यक्ष तथा सुरेश अग्रवाल को संगठन महामंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापार संघ की नियमित मासिक बैठकें आयोजित की जाएंगी और सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस, प्रशासन और नगर परिषद के साथ नियमित संवाद स्थापित किया जाएगा।
बैठक में विशेष रूप से शहर में अतिक्रमण, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा सार्वजनिक सुविधाओं के विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई और इनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करने का निर्णय लिया गया।
संघ के महामंत्री कैलाश स्वामी ने बताया कि बैठक में मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, श्री कल्याण धाम के महंत विष्णु प्रसाद, बोलता बालाजी के महंत सुनील तिवारी सहित संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष काशी प्रसाद माउका, दीपिका शर्मा, राजवीर सिंह शेखावत, सुरेंद्र त्रिहान, सुनील कौशिक, अशोक सैनी, अशोक कलावाटिया, दीनदयाल शर्मा, एडवोकेट अंगद तिवारी, रामचंद्र चौधरी, गणेश सोनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।


















































