रामनवमी महोत्सव को लेकर सर्व हिंदू समाज की बैठक सम्पन्न 

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 रामेश्वर सारस्वत बने समिति के अध्यक्ष

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। आगामी रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर सर्व हिंदू समाज की बैठक विश्व हिंदू परिषद एवं संत-महात्माओं के सानिध्य में नागौर शहर की इंदिरा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रामनवमी महोत्सव समिति का गठन किया गया, जिसमें रामेश्वर सारस्वत को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में लिखमीदास जी की बाड़ी अमरपुरा के गादीपति महंत टीकम दास महाराज, संत राजाराम शास्त्री, वेद सनातन ओंकार आश्रम फागली के महंत लक्ष्मी नारायण दास महाराज तथा जिला संघ चालक मुकेश भाटी ने हिंदू समाज से संगठित होकर श्रीराम जन्मोत्सव को भव्य और दिव्य रूप से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने रामनवमी की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील भी की।

मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश भाई पटेल ने कहा कि भगवान राम के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर हिंदू समाज को संगठित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवा रंग भगवान राम का प्रतीक है और राम भारत की आत्मा हैं। रामनवमी के दिन निकलने वाली विराट शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर भाग लेना चाहिए और भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समय के साथ हम अपनी मूल परंपराओं और संस्कारों से कुछ दूर हो गए थे, लेकिन वर्तमान में हिंदू समाज फिर से स्वाभिमान और जागरूकता के साथ आगे बढ़ रहा है। इसलिए सामाजिक समरसता के इस पर्व को मिलकर भव्य रूप से मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन पुखराज सांखला ने किया।

रामनवमी 2026 की कार्यकारिणी घोषित

मार्गदर्शक मंडल:
संत जानकी दास महाराज, संत भागीरथ राम शास्त्री, संत मुरली राम महाराज, संत सर्वेश्वर महाराज, स्वामी हरिनारायण शास्त्री, महंत लक्ष्मी नारायण दास महाराज, संत टीकम दास महाराज, राजाराम शास्त्री।

संरक्षक:
मुकेश भाटी, भोजराज सारस्वत, हरिराम धारणिया, सुरेश राठी (एमडीएच), सूरजमल भाटी।

अध्यक्ष:
रामेश्वर सारस्वत

उपाध्यक्ष:
सुधा अग्रवाल, नीलू खड़लोया, इंदु चौधरी, दिलीप पीती, बनवारी लाल अग्रवाल, गौतम कोठारी, सुरेश पारीक, चेनाराम कच्छावा, आनंद पुरोहित, प्रमिल नाहटा।

मंत्री:
अशोक छंगाणी, प्रहलाद प्रजापत, बसंती राठी, अशोक वैष्णव, रामावतार चांडक, हरदेवराम गारू, नागरचंद भार्गव।

कोषाध्यक्ष:
गणेश त्रिवेदी
सहयोगी: लीलाराम प्रजापत, परमानंद सोनी

प्रचार-प्रसार:
बालकिशन, गौरव भाटी

सदस्य:
राजेश बासनी, नोरतन बोराणा, ललित पाराशर, पुखराज सांखला (सर्वोदय शिक्षण संस्थान), एडवोकेट विक्रम जोशी, एडवोकेट पवन श्रीमाली, प्रेमचंद हर्षवाल, जंवरीलाल जांगिड़, राजेश अग्रवाल, भंवरलाल मेघवाल, दामोदर मांडण, अर्जुन अरोड़ा, ओमप्रकाश नागोरा, कैलाश मीणा, गिरिराज चांडक, कैलाश आचार्य, जगदीश देवल, बिरदीचंद मोहनपुरिया, अंजनी कुमार गौड़, पुखराज मेघवाल, रमेश चांवरिया, भगवाना राम मेघवाल, पुखराज पंवार (संगम), कमल भाटी, बालमुकुंद ओझा, रामनिवास झाड़वाल, उमेद सिंह राजपुरोहित, नृत्य गोपाल मित्तल, रामदीन बिश्नोई, प्रताप सिंह राजपुरोहित, भंवरलाल नायक, नथूराम सांखला, नंदकिशोर बजाज, विष्णु चांडक, एडवोकेट गोविंद सोनी, रामकुमार भाटी, नरेंद्र सोनी, विमलेश समदड़िया, महावीर बिश्नोई, पुखराज सांखला सहित अन्य सदस्य।

शोभायात्रा का समय व मार्ग
रामनवमी की विशाल शोभायात्रा 26 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे माली समाज भवन, डीडवाना रोड नागौर से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा माली समाज भवन से विजय वल्लभ चौक, दिल्ली गेट, ए रोड, गांधी चौक, शिव बाड़ी, रामपोल, नकास गेट, श्रीराम चौराहा, कलेक्ट्रेट के पास होते हुए कांकरिया विद्यालय पहुंचेगी, जहां भगवान राम की पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का भव्य आयोजन कर समापन किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here