लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
जोधपुर। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोधपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित मोगड़ा रिलायंस पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया।
यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई।
वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर आमजन, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से आवश्यक वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



















































