लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
महिला सशक्तीकरण और समाजसेवा को बढ़ावा देने पर रहेगा जोर, संस्थान के सदस्यों ने दी बधाई
भीलवाड़ा। सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा के महिला मंडल अध्यक्ष पद पर सोनू सेन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।
संस्थान की संयोजिका शिमला जी ने सोनू सेन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल सामाजिक गतिविधियों, महिला सशक्तीकरण और समाजहित के कार्यों को नई गति देगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा संस्थान की गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपेक्षा जताई।
संस्थान के सदस्यों ने उम्मीद व्यक्त की कि नवनियुक्त अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं को एकजुट करने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर संस्थान से जुड़े सोनू सेन, दिनेश सेन, शिवराज, दीपक, विशाल, सुनील, रोशन, रामप्रसाद, ओम टुकरवाड़, संजय, दिनेश एवं रायला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से शिमला, पूजा और प्रिया भी मौजूद रहीं।
सेन सेवा संस्थान ने सोनू सेन के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देगा।
रिपोर्ट: सत्यनारायण सेन गुरला























































