लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। शहर के प्रमुख बालाजी मंदिर और गढ़ रोड स्थित वेंकटेश मंदिर में नववर्ष के अवसर पर भक्तों द्वारा पौष बड़ा प्रसादी का भोग लगाया गया। भक्तों ने भगवान को हलवा, पूरी, पकौड़ी और दाल का भोग अर्पित किया।
वेंकटेश मंदिर समिति के भक्त अभय सिंह शक्तावत और दीपक पटौदी ने बताया कि भगवान की झांकी सजाकर आरती की गई और भक्तों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर में शानदार लाइट डेकोरेशन किया गया।
इसी प्रकार, मेले के बालाजी मंदिर को चोला चढ़ाकर फूलों से झांकी सजाई गई। भक्तों ने हनुमान चालीसा और श्री राम स्तुति का पाठ किया। जय श्री राम के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर प्रेमचंद बैरागी, रमेश जांगिड़, बुद्धि प्रकाश कुमावत, राजेश जैन, रमेश कुमावत, अविनाश गोयल, एडवोकेट दिनेश पारीक, बुद्धि प्रकाश धाकड़, ओमप्रकाश जैन सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।














































