कुंवारिया-भीलवाड़ा को रेल से जोड़ा जाएः महिमा कुमारी मेवाड़

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

उदयपुर/राजसमंद (सत्यनारायण सेन गुरला)। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की बैठक में मेवाड़ क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी विस्तार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से उठाईं।

सांसद ने कुंवारिया-भीलवाड़ा नई रेल लाइन को वाया पोटला, गंगापुर, कारोई, गुरलां और पुर होते हुए जोड़ने की मांग रखते हुए कहा कि यह परियोजना राजसमंद और भीलवाड़ा के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी स्थापित करेगी। इससे क्षेत्र में औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

मेवाड़ और मारवाड़ को जोड़ने की मांग

बैठक में सांसद ने देवगढ़ मदारिया से हरिपुर (बर) तक नई रेल लाइन परियोजना की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि मेवाड़ और मारवाड़ क्षेत्र को सीधे जोड़ने वाला विकास का नया सेतु साबित होगी।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से देवगढ़, नाथद्वारा, राजसमंद सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन अधिक सुगम होगा।

रेलवे अधिकारियों के साथ हुई चर्चा

बैठक में रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समिति से जुड़े सांसद एवं विधायक भी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्रीय रेल सेवाओं के विस्तार, यात्रियों की सुविधाओं और नई परियोजनाओं को लेकर विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और पर्यटन के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here