गैस संकट की मार: भरतपुर में ₹8 वाली अन्नपूर्णा रसोई बंद

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 गरीब और मरीजों के परिजन भटकने को मजबूर

भरतपुर। शहर में जारी गैस संकट का असर अब गरीबों और जरूरतमंदों के भोजन पर भी पड़ने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के कारण भरतपुर की चार इंदिरा अन्नपूर्णा रसोइयां फिलहाल बंद हैं। इन रसोइयों के बंद होने से गरीब तबके के लोग और अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजन खाने के लिए भटकने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, शहर में गैस की कमी के चलते लोग सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उपलब्धता नहीं हो पा रही। इसी वजह से अन्नपूर्णा रसोई संचालकों को कमर्शियल गैस नहीं मिली, जिससे कई रसोइयों में खाना बनना बंद हो गया और रसोईयों पर ताले लग गए।

भरतपुर के आरबीएम अस्पताल, रेलवे स्टेशन, जनाना अस्पताल और हीरादास बस स्टैंड पर संचालित चार अन्नपूर्णा रसोइयां फिलहाल बंद हैं। इन रसोइयों में गरीब और जरूरतमंदों को मात्र ₹8 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन गैस न मिलने से कई जगह सब्जी अधूरी ही भगौनों में पड़ी रह गई और खाना बन ही नहीं पाया।

नगर निगम के रेवेन्यू ऑफिसर तेजराम मीणा ने बताया कि सिलेंडर की कमी के कारण रसोई संचालकों को गैस नहीं मिल सकी। हालांकि विभाग की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है और जल्द ही रसोई संचालकों को गैस उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके बाद अन्नपूर्णा रसोइयां पुनः संचालन शुरू कर देंगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here