बोसरिया पंचायत से हटाकर पलाई में जोड़ने की मांग,दिया ज्ञापन

0
161
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के हुकमपुरा ग्राम के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उनके ग्राम को बोसरिया पंचायत से हटा कर पुनः पलाई पंचायत में जोड़े जाने की मांग की है ।ज्ञापन में कहा गया है कि उनका ग्राम पूर्व में पलाई पंचायत का वार्ड नं 1 था ।तथा पलाई से हुकम पुरा की दूरी मात्र 5 सौ मीटर ही थी ।लेकिन राजनीति के चलते उनके ग्राम को परिसीमन में पलाई से हटाकर करीब 5 किमी दूर बोसरिया पंचायत में जोड़ दिया गया ।जबकि जहाँ हुकम पुरा के लोगों का सभी प्रकार के कार्यों के लिए पलाई आना जाना लगा रहता है वहीं लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में उनके गांव का मतदान केंद्र पलाई पंचायत मुख्यालय ही रहा है ।ज्ञापन में कहा गया है कि बोसरिया पंचायत न केवल नगरफोर्ट तहसील में स्थित है बल्कि उसका उपखंड कार्यालय देवली में लगता है जो हुकम पुरा से लगभग 90 किमी दूर है जबकि पलाई पंचायत का उपखंड कार्यालय मात्र 10 किमी दूर उनियारा में स्थित है ।ऐसे में ग्रामीणों के लिए भारी परेशानी हो गई है ।ग्रामीणों ने पूर्व की भांति हुकम पुरा को पुनः पलाई में जोड़े जाने की मांग की है ।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त ग्रामसेवक राजूलाल,कमलेश सैनी, मदनलाल सैनी ,मुकेश सैनी, कमलेश कुमार, राजूलाल, दिलखुश सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here