सम्भागीय आयुक्त ने रात्रि चौपाल में सुनी परिवेदनाएं

0
163
- Advertisement -

टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगापुर सिटी।( बनी सिंह मीना) आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए भरतपुर संभाग के संभागीय आयुक्त श्री सांवरमल वर्मा के मासिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत खानपुर बडौदा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई।

  जनसुनवाई में संभागीय आयुक्त ने परिवादियों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।  विभिन्न प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवादियों को राहत भी दिलाई।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17  परिवाद प्राप्त हुए। जिनमें आबादी के प्रस्ताव, पानी की निकासी, टिन शेड स्वीकृति, पेयजल आपूर्ति, पीएम आवास योजना ग्रामीण, आम रास्ते का प्रकरण, सड़क, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य प्रकरण शामिल हैं।

रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपखण्ड अधिकारी बृजेन्द्र मीना सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, सरपंच  छुट्टन लाल बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं परिवादी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here