संदिग्ध परिस्थितियों में देवनारायण गुर्जर की मौत,पत्नी ने कराया हत्या का मामला दर्ज

0
345
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत,
-परिजनों  व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,
-पत्नी ने पुलिस थाने में हत्या का मामला कराया दर्ज,

-कोटखावदा इलाके का है मामला।

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कोटखावदा चाकसू से सत्यनारायण चांदा की रिपोर्ट
कोटखावदा । इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और वही मृतक देवनारायण गुर्जर जगरामपुरा का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और मृतक की पत्नी ने पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट दी गई है।  मामले का खुलासा करने व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया है। वहीं पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।   जानकारी के मुताबिक देवनारायण गुर्जर 2 जनवरी को 5 लाख रूपए लेकर जमीन का सौदा करने गोविंद गुर्जर व अन्य के पास गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात को देवनारायण के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली। इस पर परिजन चाकसू अस्पताल पहुंचे। देवनारायण के शरीर पर कट के घाव के निशान थे। अस्पताल में देवनारायण की मौत हो गई। देवनारायण स्विफ्ट कार में बेसुध पड़ा मिला था। कार में खून के निशान थे और रूपए गायब मिले। परिजनों ने गोविंद गुर्जर से पूछताछ की तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया और मौके से चला गया। परिजनों ने गोविंद गुर्जर व अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण पुलिस थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया है और वही फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Previous articleमुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा 16 जनवरी से हितधारकों के साथ करेंगे बजट पूर्व चर्चा
Next article
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here