कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भीलवाड़ा में गौशालाओं में पहुंचकर की गौ-सेवा

0
188
- Advertisement -



-गौ-सेवा हमारी संस्कृति और संस्कार हैं : कर्नल राज्यवर्धन

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा राजस्थान सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ग्राम-पुर, भीलवाड़ा में सुरभि गौशाला और परम पूज्य माधव गौ विज्ञान अनुसंधान संस्थान नौगांवा, भीलवाड़ा में
गौमाता की सेवा की और जनता-जनार्दन से स्नेहिल संवाद किया। इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने परम पूज्य संत श्री चरण स्वामी जी महाराज का पावन सानिध्य, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, हम सभी मिलकर राजस्थान की उन्नति व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना करते हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, भक्ति और शक्ति का स्रोत ‘गौ सेवा’ सर्वोपरि श्रद्धा का केंद्र है। गौ-सेवा हमारी संस्कृति और संस्कार हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here