लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सुनील निगम – नितिन मेहरा की रिपोर्ट
रतलाम- चौमहला- बड़ी खबर आ रही है रतलाम से रेलवे के अनुसार आज मध्य प्रदेश में त्रिवेंद्रम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 12431 में भीषण आग लग गई. आग लगने के कारण दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर यातायात बाधित रहा और कई ट्रेनों को रोकना पड़ा।
रतलाम के पास आलोट – लूणीरिछा में आग
रेलवे PRO के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस में आग की घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पास आलोट, लूणीरिछा के बीच सुबह 5:30 के करीब हुई. जिसमें ट्रेन के b1 एसी कोच में आग लग गई थी, जैसे ही b1 कोच में अचानक आग भड़की. सोते हुए यात्रियों में हड़कंप मच गया और अपरातपरी मच गई।
सभी 68 यात्री सुरक्षित
गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके चलते रेलवे ने दुरंतो एक्सप्रेस अहमदाबाद ,पुणे दूरंतो एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस सहित लगभग दो दर्जन अन्य ट्रेनों को भी अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया। इस घटना के बाद दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया था।
राहत कार्य शुरु, जल्द होगा दिल्ली मुंबई ट्रेक शुरु
दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर हादसे की जानकारी देते हुए रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रत्न रतलाम कंट्रोल रूम को आग की सूचना मिली थी, इसके बाद रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, ए आर टी और टावर वैगन को राहतकार्य के लिए रवाना किया गया । हादसे की गंभीरता को देखते हुए रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार में मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आपको बता दें कि इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दो कोच जलकर पूरी तरह से राख हो गए। यात्रियों को दूसरी बोगियो में शिफ्ट किया गया। फिलहाल रेलवे की टीम रेलवे ट्रैक को जल्द से क्लियर करने और यातायात को बहाल करने में जुटी है।


















































