मांग के अनुरूप यूरिया खाद की सप्लाई उपलब्ध करवाने की मांग

0
57
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डिमांड के अनुरूप यूरिया नहीं मिलने से किसानों को हो रही परेशानी
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। जिले में मांग के अनुरूप यूरिया खाद की सप्लाई नहीं मिलने के कारण जिले के किसानों को यूरिया खाद की आपूर्ति हेतु परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तो खाद का नहीं मिलना और दूसरी और फसल के खराब होने की समस्या से किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। मालूम हो कि जिलेभर के किसानों के लिए करीब 50 हजार कट्टें यूरिया खाद की मांग है लेकिन अभी मात्र 27 सौ कट्टे मिलने के कारण क्रय-विक्रय सहकारी समिति परिसर में सुबह से शाम तक खाद प्राप्त करने वाले किसानों की लंबी कतार लगी हुई है। अभी हालात यह है कि दिनभर लाइन में खडे होने के बाद भी शाम तक कई किसानों का नबंर ही नहीं लग पाता है जिसके कारण किसानों को मायूस होकर पुन: घर लौटना पड़ रहा है।
मालूम हो कि सोमवार को क्रय विक्रय सहकारी समिति को 6 सौ कट्टे यूरिया खाद के मिले थे। सप्लाई मिलने के बाद समिति की और से वितरण शुरू किया गया। खाद प्राप्त करने के लिए जिलेभर के किसान यहां पर एकत्रित हो गए। समिति परिसर में किसानों की लंबी कतार लग गई। भीड़ को देखते हुए समिति को पुलिस की मदद तक लेनी पड़ी। उधर मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं मिलने के कारण कई किसानों को घंटे इंतजार के बाद मायूस होकर घर लौटना पड़ा। जिलेभर के किसानों ने सरकार से मांग के अनुरूप यूरिया खाद की सप्लाई उपलब्ध करवाने की मांग की है। मालूम हो कि क्रय-विक्रय सहकारी समिति की और से प्रति किसान आधार कार्ड से 267 रूपए में एक यूरिया का कट्टा दिया जा रहा है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here