लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बामनवास/सवाई माधोपुर।
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR-2025) में बामनवास क्षेत्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राजस्थान के 200 विधानसभा क्षेत्रों में TOP-6 स्थान हासिल किया है। 19 नवंबर तक बामनवास में 57.76% प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया, जो जिले में सर्वश्रेष्ठ है।
जानकारी के अनुसार बामनवास क्षेत्र के कई बीएलओ ने मात्र 15 दिनों में 100% कार्य पूरा कर मिसाल पेश की है। जिले में अब तक 5.25 लाख से अधिक प्रपत्र ऑनलाइन किए जा चुके हैं। वहीं, मलारना डूंगर क्षेत्र ने 70% से अधिक अपलोड कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
जिला कलेक्टर काना राम और निर्वाचन अधिकारी प्रियंका कंडेरा ने टीमवर्क, बीएलओ, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी समेत सभी कार्मिकों को इस सफलता पर बधाई दी। लगातार मॉनिटरिंग, हेल्पडेस्क, प्रशिक्षित स्टाफ और रविवार विशेष अभियान इस उपलब्धि के मुख्य कारक रहे।















































