सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा गाजे-बाजे के साथ में हुआ मंगल प्रवेश

0
115
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ 

नागौर(प्रदीप कुमार डागा) खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा सुबह 9-30बजे चंद्राप्रभु जी के मंदिर से गाजे-बाजे के साथ में रेखावत रेजिडेंसी होते हुए चेतन नमकीन सैनिक बस्ती स्थित गौतम चंद मनोज कुमार देवेन्द्र कुमार डोसी के निवास स्थान पर गए एवं अल्पाहार की व्यवस्था गौतम चंद मनोज कुमार देवेन्द्र कुमार डोसी परिवार की ओर से रखा गया है एवं काली पोल स्थित कनक अराधना भवन में दोपहर 2-30 बजे खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर श्रीजी के द्वारा धर्म सभा को सम्बोधित किया।
‌‌ खरतरगच्छ संघ के मिडिया प्रभारी प्रदीप डागा ने बताया कि खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा यहां से विहार कर बिकानेर जायेंगे जहां बिकानेर में खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में जहां पर 3 फरवरी को भेरूजी के मंदिर की प्रतिष्ठा एवं 8 फरवरी को एक अन्य जैन मंदिर की प्रतिष्ठा होगी।
मंगल प्रवेश के अवसर पर खरतरगच्छ संघ के उपाध्यक्ष केवलराज बच्छावत,सचिव हस्तिमल रेखावत,कमल,मनोज, श्रैणिक,अभिषेक,रवि डोसी,अभय कुमार समदडी़या, संजय ,सुनिल,संदीप,शानु डागा,कमल,रोशन,विकास बोथरा, राजेश कोठारी, श्रीपाल,सुनिल खजांची,प्रेमचंद छल्लाणी, रिखबचंद नाहटा,ज्ञानचंद सिंघवी, सहित समाज के स्त्री पुरुष एवं बच्चें मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here