- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर (बनी सिंह मीना) । सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र में फालवाड़ा गांव के समीप सड़क किनारे एक युवक अचेत अवस्था में मिला। राहगीरों ने तुरंत मामले की सूचना वजीरपुर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही वजीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल गंगापुर सिटी पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वजीरपुर थाना पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है तथा मामले की जांच की जा रही है।
युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
- Advertisement -

















































