RTI मांगने पर मौत की धमकी, सरपंच–सचिव पर गंभीर आरोप, कार्रवाई अब तक शून्य

0
434
- Advertisement -
खेत पर कब्जा और फिर जानलेवा धमकी! RTI कार्यकर्ता भंवरलाल बोले—‘उच्च अधिकारियों को शिकायत की, पर सुनवाई नहीं’
 राजकीय जमीन पर अतिक्रमण उजागर किया तो मिली गोली मारने की धमकी? पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर/रियांबड़ी। राजस्व ग्राम मेडास, तहसील रियांबड़ी (नागौर) के निवासी भंवरलाल सेन ने आरोप लगाया है कि उनके पिता रामदेव सेन की खातेदारी भूमि (खसरा संख्या 798/294) पर ग्रामीणों व पंचायत कर्मियों द्वारा न केवल अतिक्रमण किया गया, बल्कि बाँध का पानी खेत में छोड़कर फसल को नुकसान पहुंचाया गयाइतना ही नहीं, ग्राम पंचायत द्वारा खेत के बीच में से रास्ता निकाला गया और अवैध चारदीवारी भी खड़ी कर दी गई।
पीड़ित के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और विकास अधिकारी ने भी अपूर्ण, भ्रामक और निराधार रिपोर्ट पेश की, जिस पर उन्होंने उच्च अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
कई बार शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य
भंवरलाल का आरोप है कि उन्होंने पिछले वर्षों में कई बार शिकायतें कीं—
जिला कलेक्टर
मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री कार्यालय
राजभवन
पुलिस अधीक्षक
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)
प्रधानमंत्री कार्यालय
राष्ट्रपति भवन
शासन सचिवालय
विभिन्न विधायकों
लेकिन इतने बड़े स्तर पर शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद नागौर के पंचायत राज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई
  • पीड़ित का आरोप है कि दोषियों को विभागीय अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन का सीधा संरक्षण मिला हुआ है। इसी कारण आज तक प्रार्थी की जमीन पर अतिक्रमण बना हुआ है, और सरकारी निधि का दुरुपयोग कर राजकीय भूमि और निजी भूमि पर निर्माण कार्य हो रहे हैं।
RTI मांगते ही मिली गोली मारने की धमकी
पीड़ित भंवरलाल के अनुसार, जब उन्होंने RTI के माध्यम से भूमि विवाद और अतिक्रमण से जुड़ी रिपोर्ट की जानकारी मांगी तो वे निशाने पर आ गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत के जिम्मेदार लोगों और कुछ स्थानीय व्यक्तियों द्वारा उन्हें गोली मारने और जान से समाप्त करने की धमकियाँ दी गईं।
पीड़ित का कहना है कि उन्हें कई बार कहा गया—
“तू ज़्यादा बोलेगा तो बच नहीं पाएगा!”
इस प्रकरण में अभी तक किसी भी अधिकारी या आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं, जिससे पीड़ित परिवार डरा और सहमा हुआ है।
प्रशासन मौन, पीड़ित न्याय को तरस रहा
भंवरलाल सेन ने कहा कि वर्षों से न्याय की गुहार लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
खेत पर अतिक्रमण वैसा ही बना हुआ है
सरकारी धन का दुरुपयोग जारी है
और RTI मांगने पर जान का खतरा बढ़ गया है
पीड़ित ने कहा कि अब आवश्यकता है कि उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच हो और धमकी देने वालों व अतिक्रमणकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here