ब्रह्मशक्ति डांडिया महोत्सव,एक मंच पर थिरकीं तीन पीढ़ियां

0
18
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर में ब्रह्मशक्ति डांडिया महोत्सव में, विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास

55 तिकड़ियों ने दादी-नानी, मां और बेटी के रूप में एक साथ खेला डांडिया, 1000 महिलाओं की रही सहभागिता

जयपुर। सर्व ब्राह्मण महासभा के जयपुर जिला महिला प्रकोष्ठ की ओर से एम.आई. रोड स्थित चैम्बर भवन में आयोजित ‘ब्रह्मशक्ति गरबा एवं डांडिया महोत्सव 2026’ में संस्कृति, पारिवारिक एकता और नारी शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। महोत्सव का मुख्य आकर्षण दादी-नानी, मां और बेटी की तीन पीढ़ियों का सामूहिक डांडिया रहा। 55 तिकड़ियों ने एक साथ नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। आयोजन में करीब 1000 महिलाओं ने भाग लिया।

पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों से उत्सव में रंग भर दिए। माता की पूजा-अर्चना और सामूहिक महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तीन पीढ़ियों की एक साथ भागीदारी ने भारतीय लोकपरंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन जयपुर जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता शर्मा और संगठन महामंत्री डॉ. कविता शास्त्री के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि पंडित हरिशंकर बीलवाल और पंडित सुरेश मिश्रा रहे। जयपुर सांसद मंजू शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, जयपुर उपमहापौर सरोज कंवर, सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैल शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अजय शर्मा, बी.एम. शर्मा तथा नरवर आश्रम समिति के सचिव सहित समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन सौम्यता मिश्रा ने किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here