राजोरिया बने खटीक समाज के राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासन)

0
109
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। (आर.एन. सांवरिया) अखिल भारतीय खटीक समाज (रजि. 31375, नई दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल फिरोजिया की अनुशंसा पर संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सिप्पी महेंद्रा ने भवानी शंकर राजोरिया को राष्ट्रीय महासचिव (प्रशासन) पद पर नियुक्त किया है।

भवानी शंकर राजोरिया की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के बाद देशभर के खटीक समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। समाज के प्रबुद्धजनों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर प्रसन्नता व्यक्त की।

समाज के प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की है कि राजोरिया अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा समाजहित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here