लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सुमेरपुर। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत पाली जिले के ग्राम पंचायत मुख्यालय अनोपपुरा में पाली जिले का प्रथम पंचायत लर्निंग सेंटर-ई-लाईब्रेरी शनिवार को कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने फीता काटकर उद्घाटित किया।
मंत्री कुमावत ने बताया कि इस सेंटर का उद्देश्य गांवों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और पंचायत प्रतिनिधियों तथा युवाओं को नई तकनीकों में दक्ष करना है। सेंटर में 14.50 लाख रुपए की लागत से दो किलोवाट सोलर सिस्टम, चार कंप्यूटर, प्रिंटर, साउंड सिस्टम, 50 इंच एलईडी टीवी, 25 कुर्सियां, सीसीटीवी कैमरे, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ और 200 से अधिक प्रतियोगी परीक्षा पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं।
इस अवसर पर सुमेरपुर के बीडीओ प्रमोद दवे, मंडल उपाध्यक्ष शंकर सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश मोदी, डीवाईएसपी प्रभुलाल कुमावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।















































