नावां सिटी में युवक की आत्महत्या से सनसनी

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 सुसाइड नोट में नामजद आरोपियों पर अब तक कार्रवाई नहीं

डीडवाना-कुचामन जिले के नावां सिटी में 30 जनवरी 2026 को हुई युवक की आत्महत्या का मामला अब गंभीर आपराधिक रूप लेता नजर आ रहा है। मृतक दीपक कुमार स्वामी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या से पहले छोड़े गए सुसाइड नोट और एक वीडियो के सामने आने के बाद पूरे प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। सुसाइड नोट और वायरल वीडियो में दीपक ने अपनी पत्नी, सास और कुछ अन्य लोगों पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं तथा उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

मामले में पुलिस थाना नावां सिटी में एफआईआर संख्या 24/2026 दर्ज की गई है, लेकिन घटना के 15 दिन बाद भी नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक के भाई कन्हैयालाल का आरोप है कि जिन लोगों के नाम सुसाइड नोट में लिखे गए हैं, वे खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस की धीमी कार्यप्रणाली के कारण परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा।

परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। परिवार अब डीडवाना-कुचामन के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग करने की तैयारी में है। इधर, पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं और लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, जबकि परिजन जल्द गिरफ्तारी और कड़ी धाराओं में कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here