लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अधिशाषी अधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
नावां |(मनीष पारीक) स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान के आदेश के तहत उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी (आर.ए.एस.) ने आज विधिवत रूप से नगरपालिका नावां के प्रशासक का पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण के अवसर पर नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी शिकेश कांकरिया ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
नव नियुक्त प्रशासक दिव्या सोनी ने कहा कि स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसेवाओं में पारदर्शिता उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों में गति लाने का भरोसा भी दिलाया।
स्थानीय नागरिकों ने नई प्रशासक से विकास कार्यों में तेजी और बेहतर जनसुविधाओं की उम्मीद जताई।




















































