लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जया चौहान ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में राजस्थान की संस्कृति को दिलाई राष्ट्रीय पहचान
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क | विनोद सेन, भीलवाड़ा
भीलवाड़ा । जयपुर में आयोजित फॉरएवर मिस यूनिवर्स सीजन-5 के भव्य ग्रैंड फिनाले की पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भीलवाड़ा की जया चौहान ने राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सबका ध्यान आकर्षित किया।
जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित इस कार्यक्रम में जया चौहान ने वीरांगना हाड़ी रानी का सशक्त किरदार निभाते हुए राजस्थानी संस्कृति, शौर्य और परंपराओं को जीवंत किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन को दर्शकों के साथ-साथ ज्यूरी सदस्यों ने भी खूब सराहा।
जया चौहान इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया श्रेणी में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आज जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित होगा, जिसमें मिस इंडिया, मिसेज इंडिया, मिस राजस्थान और मिसेज राजस्थान सहित विभिन्न श्रेणियों की ब्यूटी क्वीन्स का चयन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जया चौहान स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान की प्रदेश संयोजक एवं माली समाज के अग्रणी नेता गोपाल लाल माली की सुपुत्री हैं। वे पिछले कई वर्षों से फैशन जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस मेगा इवेंट के दौरान फॉरएवर मिस इंडिया, मिसेज इंडिया और मिस टीन इंडिया ब्यूटी पेजेंट्स के विजेताओं की क्राउन सेरेमनी जयपुर स्थित होटल रॉयल ऑर्चिड में आयोजित की जाएगी।


















































