सुमेरपुर सड़क हादसे में दंपति और दो बच्चों की मौत

0
127
- Advertisement -

सुमेरपुर । (अरविंद जोशी) पाली जिले के सुमेरपुर कस्बे में नेशनल हाईवे पर एक कार के टायर पंचर होने के कारण कार डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड में तेज गति से आ रहे ट्रक से जा टकराई। जिसके चलते हादसे ने पति पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला लेकिन किसी की भी जान नहीं बचाई जा सकी । थाना अधिकारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालने की कोशिश की, सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने पति पत्नी और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव रखवा दिए हैं, अब परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here